देश भर अभी बारिश-बाढ़ का मौसम है। इस समय बारिश से हानि की कई खबरें भी सामने आती रहती है। अब बीते दिनों भी एक खबर सामने आई है, जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान भी है और उन दो भारतीय के बारे में सोच रहें है, जो अभी पाकिस्तान में बह कर चले गए है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के एक गांव से बाढ़ में सतलज नदी में बह जाने से दो भारतीयों को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि लुधियाना के सिधवां बेट के रतनपाल सिंह और हविंदर सिंह को शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था और साथ ही उन्होंने सीमा सुरक्षा बल को भी सूचित किया गया।“हम उनके बीएसएफ को सौंपे जाने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही, हम उनके पाकिस्तान जाने का सही कारण बताएंगे”।
इससे पहले की घटना
इस बीच बीते दिनों एक खबर सामने आई थी, जिसमे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने बुधवार (26 जुलाई) को कहा कि एक भारतीय शख्स, जो सतलुज नदी के बाढ़ के पानी में बहकर पाकिस्तान चला गया था, जिसको अब एक एजेंसी को सौंप दिया गया हैं।रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता ने कहा, “50 वर्षीय भारतीय नागरिक बहरा है और इसारो से बातचीत करता है।

उसने कहा कि वह एक हिंदू भारतीय है और बाढ़ के पानी ने उसे बहाकर यहां ले आया है।”प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को लाहौर से 70 किलोमीटर दूर पंजाब के कसूर जिले में गंडा सिंह वाला के पास सतलुज के बाढ़ के पानी से वह व्यक्ति बहकर पाकिस्तान में चला गया। उसकी मेडिकल जांच के बाद उस व्यक्ति को जांच के लिए एक खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया। अभी हर जगह पर बारिश का मौसम है और अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी अभी बारिश से बुरा हाल है।


Download Android App
Download iOS App



