पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिशें जारी है। पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएसफ) ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार रात 8 बजकर 48 मिनट पर सीमा के निकट बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने बार-बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया।
जम्मू-कश्मीर : आतंकियों के निशाने पर घाटी, राजौरी में डिफ्यूज किया गया IED
अधिकारी ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों पाकिस्तानी मारे गए। बताया जाता है कि दाेनों नशा तस्कर हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने पाक की और से भारतीय इलाके में दाखिल हो रहे इन दो पाक तस्करों को मार गिराया।
इसके बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे खालड़ा सीमा क्षेत्र में हुई। तैनात बीएसएफ के जवानों ने पोस्ट थेह कलां के पास पाकिस्तान की और से हरकत महसूस की। बीएसएफ जवानों ने नाईट विजन कैमरों की मदद से देखा की सीमा पर करके कुछ लोग भारतीय इलाके की ओर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



