लुधियाना : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों वाला कलश 22 अगस्त को ब्यास दरिया में जल प्रवाह करने के लिए अमृतसर के गुरूरामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर पहुंचेंगा। जहां से काफिले के रूप में भाजपा आगु और कार्यकर्ता इस अस्थि कलश को लेकर ब्यास दरिया पर पहुचेंगे।
प्रदेश भाजपा प्रधान एवं राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक दिवंगत जननेता का अस्थि कलश लेने हेतु दिल्ली गए हुए है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही वाजपेयी की अस्थियों को पंजाब की नदियों में प्रवाहित किया जाएंगा।
वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा सभी राज्यों में ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकालेगी
अस्थियां पंजाब लाने के पीछे का मकसद दिल्ली ना पहुंच पाने वाले कार्यकर्ताओं और वाजपेयी को चाहने वालों को उनकी स्मृतियों के साथ जोड़े रखना है। बड़ी संख्या में लोग अपने प्यारे नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहते है। इसी के तहत पंजाब में उनकी अस्थियां ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी।
भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शारदा, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पासी व भाजपा जिला महासचिव मनू धीर ने बताया कि 22 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों को भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ बजे पहुंचेंगे। वहां से वाजपेयी जी के समर्थकों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का काफिला दरिया ब्यास के लिए रवाना होगा।
अस्थियां दोपहर बाद करीब तीन बजे ब्यास नदी तक लाई जाएंगी। वहां हिंदू रीति-रिवाजों अनुसार ब्यास नदी में वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। ब्यास नदी में पंजाब के सभी शहरों व गांवों से पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचेंगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



