लुधियाना-अमृतसर : पड़ोसी मुलक पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित सीमावर्ती गांव कतलुई कलां की आबादी छडय़ादावेड़ा के निवासी मुबासऱ बिलाल जोकि पिछले साल 27 फरवरी को गलती से सरहद पार करके भारत पहुंच गया था, की रिहाई के लिए संयुक्त तौर पर रिलीज मुबासऱ मुहिम शुरू की गई है।
16 वर्षीय मुबासऱ को भारतीय अदालत द्वारा रिहा किए जाने के साल बाद भी उसकी वापिसी नहीं हो सकी।
मुबासऱ की मां प्रवीण बीबी और पिता मुहम्मद अकबर ने अपने गुमशुदा बेटे को वापिस पाकिस्तान भेजे जाने के लिए भारतीय विदेश मंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से सोशल मीडिया के जरिए प्रार्थना की है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



