‘मास्क पहनना जरूरी…’, बढ़ते कोरोना को देखते हुए पंजाब सरकार की एडवाइजरी जारी

Summary :

देश में कोरोना 7 हजार के पार पहुंचा

देश में कोरोना 7 हजार के पार पहुंच गया है। पंजाब में अब लोगों को मास्क पहनना जरुरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आप कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क पहनें।

देश में कोरोना 7 हजार के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना की संख्या 7,131 तक पहुंच गई है। जिस वजह से पंजाब सरकार ने बढ़ते केसेस को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। पंजाब में अब लोगों को मास्क पहनना जरुरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आप कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क पहनें।

एडवाइजरी जारी

पंजाब सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अधिक भीड़भाड़ वाले जगह पर न जाएं ताकि संक्रमण से बचा जा सकें। इसके अलावा लोगों को हाइजीन बरतने की सलाह दी गई है। अगर किसी को खांसी और जुमाक हो तो वह खुद को आइसोलेट करें और दूसरों से दूरी बनाएं रखें।

हेल्थ वर्कर्स अलर्ट

हेल्थ वर्कर्स अलर्ट

पंजाब सरकार ने हेल्थ वर्कर्स को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। मास्क और सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करने को कहा है। खांसी-छींकने के वक्त अपने मुँह पर रुमाल रखें और सावधानी बरते। आप सरकार अभी किसी तरह से पाबंदी या लॉकडाउन जैसे उपाय नहीं अपनाएं हैं। लेकिन अगर कोरोना का केस बढ़ा तो ऐसे कदम उठाये जा सकते हैं।

भारत में संख्या 7400 पार

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक अब देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7400 हो गए हैं। देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 7400 है।

Assam: सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों की खैर नहीं, सीएम हिमंत ने दिए गोली मारने के आदेश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।