लुधियाना: रोजगार का बुनियादी हक कानून पास करवाने के लिए देश भर के लोग और विशेषकर नौजवान विद्यार्थियों को इकटठा करने के लिए 15 जुलाई से कन्याकुमारी से निकला नौजवानों का जत्था देश के अलग-अलग राज्यों से गुजरता हुआ आज अपने आखिरी पड़ाव में पंजाब दाखिल होते हुए लुधियाना पहुंचा, इस दौरान लुधियाना में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे व माला फूल के साथ यात्रा का भरपूर स्वागत किया।
यात्रा में शामिल मुख्य कार्यकर्ताओं ने जालंधर भाईपास चौक स्थित डॉ अंबेदकर की प्रतिमा को फूल अर्पण करने के बाद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और करतार सिंह सराभा के प्रतिमा पर माथा भी टेका गया और फूल माला अर्पण कर उन्हें याद किया। इस यात्रा का मुख्य उदेश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करना और उनका भबिष्य सुनिश्चित तथा देश में पैदा हो रहे देश विरोधी और समाज विरोधी ताकतों का मुकबला करना है। लुधियाना पहुंचने पर इस जत्थे का जोरदार स्वागत डॉ अरूण मित्रा समेत अलग-अलग प्रवक्ताओं ने किया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



