महेन्द्रगढ़: स्थानीय रेवाड़ी रोड पर माजरा चुंगी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में रेवाड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपने आगे चल रही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कनीना की तरफ से महेंद्रगढ़ आ रहे थे, जैसे ही वो माजरा चुंगी के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी की टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल को 500 मीटर तक अपने साथ खींच ले गया। जिसमें अनिल और दमन पुत्र देशराज वासी कनीना की मौत हो गई। अनिल हरियाणा पुलिस में कार्यरत था, जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ जज का गनमैन था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
– महेश गुप्ता/ बालरोडिया


Download Android App
Download iOS App



