चंडीगढ : पंजाब में बिजली की दरों बढोथरी के खिलाफ पटियाला स्थित बिजली कार्यालय के समक्ष राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आप ने धरना दिया। पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने हाल ही में बिजली की दरों में बढोथरी की है। आयोग ने इसी हफ्ते प्रदेश में बिजली की दरों में औसतन 9.33 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया था। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने आज यह धरना दिया है। पंजाब के आप प्रमुख भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार सभी मोचो’ पर विफल रही है और आवाम इसकी जन विरोधी नीतियों के कारण तंग हो रही है।
उन्होंने दावा किया कि किसानों के कर्जमाफ करने की बजाए कांग्रेस सरकार अपने नेताओं को फायदा पहुंचा रही है। पटियाला स्थत बिजली कार्यालय के समक्ष धरने के दौरान अपने संबोधन में मान ने कहा, राज्य सरकार के मंत्री स्वयं ही प्रदेश में अवैध व्यापार कर रहे हैं विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बिजली की दर में बढोथरी कर, बाजार समिति तथा ग्रामीण विकाश शुल्क बढा कर लोगों के साथ लूट खसोट करने का आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App



