जमीनी विवाद को लेकर राजस्थान के अलवर जिले में हुई हिंसक झड़प में 7 पुलिसकर्मी सहित 13 लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिसकर्मी दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिलने पर अलवर के एक गांव में पहुंचे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों पर डंडों से हमला किया गया और पथराव किया गया। गोलियां भी चलाई गईं।
पुलिस अधीक्षक (अलवर) पी. अनिल देशमुख ने कहा, ‘‘हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की टीमों ने हालात पर काबू पाने के लिये आठ गोलियां चलाईं।’’ उन्होंने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस कार्रवाई में छह व्यक्ति घायल हुए। कुल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहलू खान लिंचिंग मामले में दोषी नाबालिगों की सजा को लेकर फैसला स्थगित
पुलिस ने बताया कि जसराम गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर और उनके सहयोगियों ने एक भूखंड का अतिक्रमण कर लिया था, जिसके चलते झड़प हुई। देशमुख ने बताया, ‘‘जसराम और उसके बेटे मनपाल सहित सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जसराम और तीन अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के आपराधिक रिकार्ड हैं।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



