होली को रंगों के त्योहार के साथ खाने-पीने का त्योहार भी कहते हैं। होली के दिन सिर्फ रंगों से खेलते नहीं है बल्कि लजीज पकवान भी होली पर बनते हैं। कई स्वादिष्ट पकवान बाजारों के साथ-साथ घरों में भी बनाए जाते हैं और लोग बहुत शौक से इन्हें खाते हैं। होली के दिन पर आपको गुजिया, पापड़, चिप्स और भांग यह तो दिखाई देती ही होगी।

इन भोजन के अलावा कई तरह के दूसरे पकवान भी होली के दिन बनाए जाते हैं। हर शहर के खाने की अलग ही पहचान होती है फिर चाहे होली हो या दीवाली। चलिए आपको बताते हैं कि होली के दिन कौन-से पकवान होली के दिन बनाए जाते हैं।
कचौड़ी

होली के दिन आलू की कचौड़ी यूपी और बिहार में बनती है। धनिया और मिर्च की चटनी के साथ लोग इसे होली के दिन खाते हैं।
आलू के गुटके

होली के दिन चटपटे आलू के गुटके उत्तराखंड के कई जगहों पर बनते हैं। यह डिश मिनटों में बन जाती है और लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं।
ठंडाई

हर शहर के मंदिरों और चौराहों पर होली के दिन ठंडाई मिलती है लेकिन ठंडाई कानपुर और वाराणसी में सबसे अलग होती है।
दही भल्ले

दिल्ली में दही भल्ले होली के दिन बनते हैं। वैसे दही भल्ले कई शहरों में बनते हैं। गुड़ की चटनी के साथ लोग दही भल्लों को खाते हैं।
गुजिया

होली गुजिया के बिना अधूरी होती है। गुझिया भी इसे कई जगह पर कहते हैं। होली के मौके पर भारत के हर शहर, राज्य में गुजिया बनाई और खाई जाती है। होली की यह गुजिया बहुत फेमस है जिसकी वजह से कई वेराइटी की गुजिया बाजारों में मिलती है। पहले तो गुजिया खोए और सूजी की मिलती थी लेकिन अब तो चॉकलेट से लेकर जैम वाली गुजिया मिलती है।
कांजी वड़ा

कांजी वड़ा गुजरात और राजस्थान में बनता है और यह होली के समय गुजरात और राजस्थान में हर जगह दिखाई देता है। कांजी वड़ा बहुत पॉपुलर है राजस्थान में।
पूरन पोली

पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे मशहूर डिश है और इसे लोग होली के दिन बहुत ही चाव से खाते हैं।
धुस्का

होली पर धुस्का बहुत बनता है। झारखंड की यह डिश होली पर बहुत मशहूर है। चावल का आटा, चना दाल और आलू से धुस्का बनता है और लोग बहुत ही चाव से इसे खाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



