राजस्थान में बस पलटने से 2 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

Summary :

राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक बस के सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये।

राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक बस के सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा राजमार्ग संख्या 21 पर स्थित भुसावर थाना क्षेत्र के खेड़ली मोड़ के पास हुआ। बस आगरा से जयपुर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभव और गौतम के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है।

Desk Team