राजस्थान के बूंदी में नदी में बस गिरने से 24 लोगों की मौत, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

Summary :

हादसे में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि बस में कितने लोग सवार थे, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार को नदी में बस गिरने से लगभग 24 लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 4 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बस में 28 लोग सवार थे, जो कोटा से सवाई माधोपुर जा रहे थे। 
हादसा बूंदी के कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। शुरुआती खबरों के अनुसार, हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है, कई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 

Desk Team