राजस्थान के टोंक में शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमने में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। गश्त के दौरान पुलिस टीम पर लोगों ने लाठी और डंडों से हमला किया। हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को टोंक के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना पर एडिशनल एसपी विपिन शर्मा ने बताया कि “कसई मुहल्ले’ में पुलिस टीम पर हमला किया गया। हम कुछ लोगों को पूछताछ और जांच के लिए अपने साथ लेकर आए हैं।” बता दें कि देश के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाएँ हो रही। हाल में ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला किया गया था।
महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग की घटना, चोरी के शक में ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर 3 लोगों की हत्या
इस हमले में मेडिकल और पुलिस टीम के वाह्यण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। यह हमला उस वक्त हुआ था, जब मेडिकल टीम कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को लेने पहुंची थी। इलाके के लोगों ने मेडिकल टीम को घेर लिया और पथराव किया था। इस घटना में डॉक्टर समेत कई कर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।
राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1169 हो गयी। राज्य में कोरोना वायस संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



