राजस्थान सरकार ने रविवार रात भारतीय पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ को जोधपुर का पुलिस आयुक्त, जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव कुमार नर्जरी को अजमेर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल को महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सीबी), जोधपुर पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को जयपुर महानिरीक्षक सुरक्षा के पद पर लगाया गया। जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा भूपेन्द्र साहू को भरतपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
आदेश के अनुसार उपमहानिरीक्षक (एटीएस) प्रफुल्ल कुमार को विशाल बंसल की जगह उदयपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App




