राजस्थान से दो बहनों के साथ क्रूरता की ऐसी तस्वीर सामने आई है कि जिसने भी देखी उसके पैरो तले जमीं खिसक गई। राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जयपुर में 19 और 20 साल की दो बहनों की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उनका यौन शोषण करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि 19 और 20 साल की बहनों, जो यहां एक अपार्टमेंट में रह रही थीं, उनको चार में से दो आरोपियों द्वारा 1 जून को लूनियावास के एक घर में ले जाया गया था। लूनियावास के घर पर युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोनों लड़कियों की कथित तौर पर पिटाई की और सामूहिक दुष्कर्म किया।
अटल और पंकज के रूप में पहचाने जाने वाले इन आरोपियों ने बहनों को घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अत्याचार साझा किए। इसके बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया गया।
प्रताप नगर एसएचओ श्रीमोहन मीणा ने कहा कि उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया और चारों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए गए। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



