अजमेर : ये मामला राजस्थान के अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र का है जहां आज एक 13 साल पहले एक मासूम बच्चे की हत्या करने के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने आज फैसले में आरोपी पूर्व पार्षद एहसान सुल्तानी, उनके भाई तथा 2 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा संदेह का लाभ देते हुए 2 अन्य को बरी कर दिया।
इस फैसले को सुनने के लिए कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए तथा दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
मामले के तथ्यों के मुताबिक 28 अक्टूबर 2004 को एक बारह वर्षीय मासूम जाकिर को घेरकर आरोपियों ने उसकी अंगुलियां काट दी और बुरी तरह से उसे लहुलुहान कर दिया। बाद में उसकी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई।


Download Android App
Download iOS App



