राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार तेज है। राज्य में संक्रमितों और मृतकों के आंकड़े कम होने के नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 171 नये मामले सामने आने से इनकी संख्या बढकर 9271 हो गई वहीं दो लोगों की और मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी दौ सौ के पार पहुंच गई।
चिकित्सा विभाग की सुबह साढ़े दस बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के सर्वाधिक 70 नये मामले भरतपुर में सामने आये हैं इससे भरतपुर में इनकी संख्या बढ़कर 367 हो गई। इसी तरह जयपुर में 34 नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 2061 पहुंच गई। इसके अलावा झालावाड़ में 23 नये मामलों के साथ 292, जोधपुर में 12 मामलों के साथ 1574, कोटा में दस मामलों के साथ 487, अलवर में दस मामलों के साथ 69 मामले सामने आए हैं।
राज्यों की सीमा बंद करने को मायावती ने बताया अनुचित, केंद्र के प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की
वहीं दौसा में चार मामलों के साथ 56 एवं झुंझुनूं में चार मामलों के साथ 141, एवं टोंक में एक मामले के साथ 166 तथा धौलपुर में भी एक नये मामले के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई। राज्य में अब तक उदयपुर में 562, पाली में 517, नागौर में 456, डूंगरपुर में 368, अजमेर 349, सीकर 219, चित्तौड़गढ 176, जालोर 162, सिरोही 164, भीलवाड़ा 145, राजसमंद 142, बीकानेर 106, बाड़मेर 99, बांसवाड़ा 85, जैसलमेर 74, बारां 42, हनुमानगढ 30, सवाईमाधोपुर 20, करौली 17, प्रतापमगढ 14, गंगानगर छह एवं बूंदी में दो कोरोना के मामले सामने आ चुके है।
राज्य में दो और मरीजों की मौत हो जाने से कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 201 हो गई। प्रदेश में अब तक चार लाख 27 हजार 120 सैंपल जांच के लिए प्राप्त हुए जिनमें चार लाख 13 हजार 401 की रिपोर्ट नकारात्मक मिली है जबकि 4448 की रिपोर्ट आनी शेष हैं। हालांकि प्रदेश में अब तक 6267 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं तथा इनमें 5654 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



