राजस्थान में अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के दाऊदपुर में आज दोपहर व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय मोर्चरी पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान राम अवतार धानका के रुप में की गई जो शादी पार्टियों में तंदूर पर रोटी बनाने का कार्य करता था। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था और मानसिक तनाव में था।


Download Android App
Download iOS App



