राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज भारतीय जनता पार्टी के नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान के कारण पूरे दिन तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कल्याण सिंह के निधन की जानकारी दी एवं सदन की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित कर दी। इससे पूर्व उन्होंने सदन में कल्याण सिंह के निधन पर शोकाभिव्यक्ति व्यक्त की।
आपको बता दे कि कल्याण सिंह काफी लम्बे समय से केंसर से पीडित थे और उन्होंने सुबह तीन बजे उदयपुर के अमेरिकन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री चौहान एक सजग जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये आवाज उठाई। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वही , राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने नाथद्वारा से विधायक कल्याण सिंह चैहान के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में श्री कल्याण सिंह के सहयोग को सदैव याद रखा जायेगा।
आपको बता दे कि राजस्थान विधानसभा में दो बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे कल्याण सिंह ने वर्ष 2008 में कांग्रेस के दिग्गज नेता डां सी पी जोशी को एक वोट से हरा कर चर्चा में आए थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में समर्थक उदयपुर स्थित अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और उनमें शोक की लहर दौड गयी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



