झालावाड़ के बाद जैसलमेर में बड़ा स्कूल हादसा, गेट गिरने से 1 छात्र की मौत

Summary :

Jaisalmer School Accident: जैसलमेर के पूनमनगर गांव में स्कूल परिसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज़ हवाओं में स्कूल के गेट का पिलर गिर गया। हादसे में एक मासूम छात्र की मौत हो गई। हादसे के वक़्त बच्चा स्कूल से बाहर निकल रहा था। हादसे में एक शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पैर टूटने की खबर है। घायल शिक्षक को तुरंत राजकीय जवाहर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। Jaisalmer School Accident: स्कूल को गेट गिरने से हुई मौत इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।…

Jaisalmer School Accident: जैसलमेर के पूनमनगर गांव में स्कूल परिसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज़ हवाओं में स्कूल के गेट का पिलर गिर गया। हादसे में एक मासूम छात्र की मौत हो गई। हादसे के वक़्त बच्चा स्कूल से बाहर निकल रहा था। हादसे में एक शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पैर टूटने की खबर है। घायल शिक्षक को तुरंत राजकीय जवाहर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Jaisalmer School Accident: स्कूल को गेट गिरने से हुई मौत

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल का गेट 3 साल पहले एक टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। व्यवस्था की अनदेखी मौत का कारण बन गई। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं करवाई गई। हादसे के बाद गाँव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो दिन पहले ही झालावार में एक स्कूल की सात गिरने से छह बच्चों की मौत हो गई।

Jaisalmer School Accident 2
Jaisalmer School Accident 2

झालावार में सात बच्चों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में 26 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ।  पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल की छत भर-भराकर बच्चों के ऊपर गिर गई। छत के मलबे में दबने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 34 बच्चे घायल है। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है। इस दौरान हादसे की जानकरी लेने के लिए अधिकारी गांव में पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा भड़क गया। गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोडफोड़, आगजनी और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर

सरकारी भवनों के लिए दिशा- निर्देश

राजस्थान सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री (यूडीएच) झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को जोधपुर प्रवास के दौरान प्रदेश में बारिश के चलते सड़कों की बिगड़ती हालत, आगामी निकाय चुनावों और जर्जर सरकारी भवनों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जैसे ही बारिश थमे, सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया जाए। मंत्री खर्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बारिश के चलते कुछ सड़कों की स्थिति थोड़ी खराब हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। फिलहाल जहां गड्ढे अधिक हैं, वहां तत्काल सुधार किया जा रहा है। जैसे ही बारिश रुकेगी, समस्त सड़कों का संपूर्ण सुधार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Jhalawar School Collapse: परिजनों का फूटा गुस्सा, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की

Neha Singh