उदयपुर : राजस्थान के बांसवाडा में दो समुदायों के बीच तोडफ़ोड़,आगजनी एवं पथराव की घटना के बाद आज अनिश्चितकालीन कफ्र्यू लगा दिया है। एक धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच कल हुए झगडे के बाद आज फिर विवाद बढ गया तथा एक समुदाय के लोगों ने विरोधी के मकान पर तोडफोड की तथा एक कार को आग लगा दी। शहर में बढते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कफ्र्यू लगा दिया।
पुलिस के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में है तथा एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। डूंगरपुर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बांसवाडा के कोतवाली थाना क्षेत्र में खाटीवाडा एवं गौरखइमली बस्ती में एक धार्मिक स्थल पर कब्जे को लेकर कल दो सदुायों के बीच टकराव हो गया था तथा रात्रि में आगजनी एवं पथराव हुआ जिसे रोकने के लिए पुलिस को अश्रू गैस छोडऩी पड़ी।
पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें भी जलाई गई। प्रशासन ने कल निषेधाज्ञा लगा दी थी लेकिन आज बढ़ते तनाव के मद्देनजर कफ्र्यू लगाना पड़ा।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



