भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर बढ़ते तनाव के बीच वायु सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के मुख्य कमांडर एयर मार्शल एच एस अरोरा ने गुजरात और राजस्थान की अग्रिम पंक्ति के सैन्य अड्डों का दौरा कर वहां की सुरक्षा तथा संचालनगत तैयारियों की समीक्षा की।
एक सैन्य प्रवक्ता ने आज बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर एयर मार्शल अरोरा के इन दौरों का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों के साथ बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया।
अपने दौरों के दौरान उन्होंने इन वायु सेना अड्डों पर तैनात विभिन्न युद्धक विमानों को उड़ कर इनकी जांच भी की।


Download Android App
Download iOS App



