भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 जुलाई को राजस्थान भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता आंनद शर्मा ने बताया कि शाह प्रदेश की कार्य समिति को 21 जुलाई को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 20—21 जुलाई को बुलाई गई है।
उन्होंने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये रणनीति बनाने के लिये बुलाई गई कार्यसमिति की बैठक को शाह सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट से कार्यसमिति स्थल तक भव्य अभिनन्दन किया जाऐगा। भारतीय जनता पार्टी के झण्डे, बैनर, हॉर्डिंग लगाये जाएंगें एवं जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता कार्यसमिति की तैयारियों से सम्बन्धित व्यवस्थाओं में जुट गये हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने व्यवस्था सम्बन्धित बैठकों का जायजा लिया। कार्यसमिति में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



