उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की शीघ्र करेगी घोषणा : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

Summary :

NULL

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज कहा है कि राजस्थान में 29 जनवरी को होने वाले दो लोकसभा एवं एक विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। परनामी ने आज अलवर में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से प्रत्याशियों की घोषणा में देरी के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि कमल के सिम्बल के लिए काम करते है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस डरी हुई है और वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाइनरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गहलोत ने अपने कार्यकाल में रिफाइनरी के लिए जो एमओयू किया वह 56 हजार करोड़ रुपए का था जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसे कम कराकर मात्र सोलह हजार करोड़ रुपए का कर दिया है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि श्रीमती राजे ने नये एमओयू से राज्य सरकार के 40 हजार करोड़ रूपए बचाए है। उन्होंने कहा कि बिना ब्याज के तीस साल तक पैसे देने से 1़ 57 लाख करोड़ रूपया सरकार का बर्बाद होता। स्थानातंरण नीति को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी तबादले नीति के तहत करती है और डिजायर के माध्यम से तबादले नहीं किए जाते।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अलवर के बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ एवं अजमेर के बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट तथा भीलवाड़ में माण्डलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से उन्नतीस जनवरी को उपचुनाव कराये जा रहे हैं जिसके लिए अब तक केवल कांग्रेस ने अलवर उपचुनाव में डा़. कर्ण सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं जबिक नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया गत तीन जनवरी से शुरु हो गई और दस जनवरी तक चलेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team