रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में अरसे बाद एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाई है। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कई जगहों पर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया, साथ ही कई लोगों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई भी की।
जानकारी के मुताबिक सामरी थाना क्षेत्र के सरईडीह और कुकुद में देर रात 10 से 15 नक्सलियों का दल पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। ये पूरा इलाका बॉक्साइट के खदान वाला क्षेत्र है। देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे इन इलाकों में नक्सलियों का दल पहुंचा और उसने 2 काँटाघर को उड़ा दिया तो वहीं 6 एक्सीवेटर को जलाकर राख कर दिया।
वहीं 4 कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेदम पीटा। घटना की सूचना रात में घटनास्थल से महज 6 किलोमीटर दूर सामरी थाने को दे दी गई, बाबजूद सुबह 11 बजे तक तो पुलिस का कोई अधिकारी और न ही नक्सल आपरेशन से जुड़े अधिकारी ही मौके पर पहुँचे है।
चुनाव के ठीक पहले उत्तर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ये दस्तक काफी खौफनाक है। क्योंकि पुलिस और सरकार दावा अब तक यह करते रहे थे कि बलरामपुर इलाके में पुलिस ने नक्सलियों का सफाया कर दिया है। अब उसी तरह बस्तर में भी नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा। लेकिन 2 साल बाद ये वारदात न सिर्फ नक्सल अभियान के लिए खतरे की घण्टी है बल्कि नए साल की बड़ी चुनौती भी बन सकती है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



