राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) सेना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन जांबाज सैनिकों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन है, जो देश की आन-बान और शान के लिए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हैं।
राजे ने अपने संदेश में कहा कि सैनिकों के समर्पण और उनकी देश सेवा का मूल्य चुका पाना असंभव है लेकिन उनके कल्याण के लिए हर नागरिक को चाहिए कि वह उदारता से दान करे ताकि हमारे देश का झण्डा आसमान की रूंचाइयों को छूता रहे। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



