राजस्थान के जयपुर एवं टोंक जिले के अभ्यार्थियों के लिए तीन से 14 दिसम्बर 2017 तक सीआईएसएफ ग्राउंड कुण्डा आमेर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह पठानियां ने बताया कि इस भर्ती के लिए जयपुर एवं टोंक जिले के उम्मीदवारों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एक सितम्बर से 15 अक्टूबर तक होगा। यह रजिस्ट्रेशन भारतीय सेना की वेबसाईट पर करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को उनके प्रवेश-पत्र संबंधित ई-मेल आईडी पर 17 अक्टूबर को भेज दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश-पत्र को लेजर प्रिन्टर द्वारा ही प्रिन्ट करें तथा इसे मोड़े नहीं क्योंकि इन पर अंकित बार कोड नम्बर का मशीन द्वारा रैली में प्रवेश के समय सत्यापन किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



