झुंझुनू : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झुंझुनू ने अजमेर डिस्कॉम के सहायक अभियन्ता (आईटी) को कल रात आठ हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुताबिक आरओ प्लांट की वीसीआर रफा-दफा करवाने के लिए 70 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था।
ब्यूरो के सीआई हवासिंह ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियन्ता (आईटी) मुकेश सैनी ने यह रिश्वत परिवादी के आरओ प्लांट की वीसीआर रिपोर्ट देने के एवज में ली थी।
उन्होंने बताया कि मुकेश सेनी ने वीसीआर रफा-दफा करवाने की एवज में परिवादी से 70 हजार रुपए मांगे। संदीप ने 12 अगस्त को उसे 62 हजार रुपए दे दिए। बाकी के आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये उसे कल गिरफ्तार किया।
ब्यूरों ने सहायक अभियंता के खिलाफ मामर्ला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



