चित्तौडगढ़ : राजस्थान पुलिस ने आज निम्बाहेडा में मध्यप्रदेश के एक व्यवसायी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाख के पुराने नोट बरामद किये हैं।
थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस तड़के मध्यप्रदेश की सीमा के समीप कल्याणपुरा में रूटीन चेकिंग कर रही थी कि नीमच की ओर से आती एक कार को रोक उसकी तलाशी ली तो उसमें एक थैली में एक-एक हजार के आठ सौ नोट मिले।
इस पर उसमें सवार सुमीत वर्मा (29) और हेमंत खरे (22) को विनिर्दिष्ट नोट अधिनियम 2017 की धारा 5/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुमीत गारमेंट व्यवसायी है जबकि हेमंत वहां मजदूरी करता है।


Download Android App
Download iOS App



