राजस्थान की राजधनी जयपुर के बनी पार्क थाना क्षेत्र में दिन दहाडे एक स्कूली छात्रा का अपहरण का प्रयास किया गया लेकिन लड़की के शोर मचाने पर अपहृता फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार आज सवेरे बनी पार्क थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिये बस की प्रतीक्षा कर रही एक दस वर्षीय छात्रा अपने घर के बाहर खडी थी।
इसी दौरान बाईक पर सवार एक युवक वहां आया और बालिका को टॉफी देने का लालच देकर उसे पास बुलाया। लड़की के पास जाते ही युवक उसे खींच कर बाईक पर बैठाने लगा जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया।
लड़की के शोर मचाते ही आसपास खड़े लोग उसकी तरफ दौड़े तब तक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार युवक काले रंग की टी शर्ट पहने हुआ था और लाल रंग की बाईक पर सवार था।
पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपहृता को ढूंढने का प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



