राजस्थान हाई कोर्ट में बहुचर्चित यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम का फैसला जेल में सुनाए जाने की अपील की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने आज जोधपुर पुलिस की ओर से दाखिल की गई अपील की सुनवाई करते हुए यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम के अधिवक्ता से मंगलवार को जवाब पेश करने के निर्देश दिये।
पुलिस उपायुक्त अमन दीप सिंह ने जोधपुर पुलिस की ओर से न्यायालय में याचिका पेश कर कहा कि आसाराम के समर्थक काफी संख्या में है जो पेशी के दौरान परिसर में मौजूद रहते है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस प्रकरण में सुनाया जाने वाला फैसला जेल में ही अदालत लगाकर दिया जाय।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित आसाराम यौन उत्पीडन प्रकरण का फैसला आगामी 25 अप्रैल को आने की संभावना है। फैसले के दिन शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अत्यधिक सर्तकता बरत रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



