देहरादून : जिलाधिकारी एस.ए. मुरूगेशन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 7 विशिष्ट दिवसों के अन्तर्गत किये जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद के सभी विकासखण्ड स्तर पर 7 विभिन्न विभागों द्वारा 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले विभिन्न विशिष्ट दिवस के क्रियाकलापों का सामूहिक फ्लैक्स जनसूचना के लिए चस्पा करवाने तथा विभिन्न जनपदीय विभागों को उनके होने वाले फ्लैक्स विकासखण्ड स्तर पर लगाने के निर्देश दिये।
उन्होने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर उनको दिये गये विशिष्ट दिवस पर केन्द्र सरकार की उनके अधीन चलने वाली नयी व पुरानी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होने समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, उर्जा, कृषि, आजीविका, नागरिक आपूर्ति, आईसीडीएस इत्यादि विभागों को पूरा होमवर्क करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इन विशिष्ट दिवसों पर पर्यवेक्षक भी भेजे जायेंगे जो इस विशिष्टि दिवसों के कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गम्भीरता से कार्य करते हुए ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, परियोजना निदेशक डीआरडी राजेन्द्र रावत, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ वाई.एस थपलियाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



