कश्मीर राग पर पाक ने फिर मुंह की खाई, जापान ने ‌किया नजरअंदाज

Summary :

NULL

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का राग गाने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। दरअसल, पाकिस्तान में जापान के राजदूत तकाशी कुराई के साथ एक बैठक में पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जंजुआ ने कश्मीर मुद्दा उठाया, लेकिन राजदूत ने इसको टालते हुए अफगानिस्तान की स्थिति का मुद्दा उठा दिया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, जंजुआ ने जापानी राजदूत से कहा कि कश्मीर की स्थिति से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय सेना LoC पर फायरिंग करती है। हालांकि, राजदूत ने इस मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए उत्तर कोरिया-अमेरिका के रिश्ते पर चर्चा की और अफगानिस्तान की स्थिति पर भी जवाब मांगा।
अपने जवाब में जंजुआ ने बताया कि प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने हाल ही में अफगानिस्तान की यात्री की और शांति वार्ता की पहल करने के लिए अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घनी की तारीफ भी की।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team