मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने पर शनिवार को सोनिया गांधी को बधाई दी। गहलोत ने ट्वीट किया,’सोनिया गांधी जी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संसद में लोकहित के मुद्दों का प्रभावी तरीके से बचाव कर सकेगी।’ उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का फिर नेता चुना गया।
अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को बधाई दी
Summary :
उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का फिर नेता चुना गया।


Download Android App
Download iOS App



