‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बौखलाए BJP के लोग, टी-शर्ट पर कर रहे हैं राजनीति : अशोक गहलोत

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी कामयाब हो रही है और इससे बीजेपी के नेता बौखला गए हैं।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के आरंभ से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी कामयाब हो रही है और इससे बीजेपी के नेता बौखला गए हैं।
अशोक गहलोत ने कहा,‘‘(बीजेपी नेता) एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं … इनका मफलर 80000 रुपये का है जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं … तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग।’’ 

‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल होने वालों को नॉनवेज-शराब और स्‍मोकिंग से बनानी होगी दूरी, कांग्रेस ने तय किए नियम

गहलोत ने यात्रा के बारे में पूछे जाने पर चुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(यात्रा) बहुत कामयाबी के साथ चल रही है। जनता से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। राहुल गांधी जो संदेश जो दे रहे हैं जनता उसे अपना रही है।’’ गौरतलब है कि बीजेपी, राहुल गांधी द्वारा यात्रा के दौरान कथित तौर पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने को लेकर उन पर निशाना साध रही है, जिसकी कीमत 41,000 रुपये से अधिक बताई जाती है। 

Desk Team