अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- कश्मीर में शांति बहाल करने में विफल रही भाजपा

Summary :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कश्मीर में कार्यरत राजस्थान के एक नागरिक की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार वहां शांति बहाल करने में विफल रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कश्मीर में कार्यरत राजस्थान के एक नागरिक की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार वहां शांति बहाल करने में विफल रही है। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि हमारे नागरिकों की आतंकियों द्वारा इस तरह हत्या किए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गहलोत ने ट्वीट करके केंद्र सरकार को घेरा
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत, हनुमानगढ़ जिले (राजस्थान) के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या किया जाना घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।’’
कश्मीर में बढ़ रही है आतंकी घटना- गहलोत
 हालांकि गहलोत ने लिखा, ‘‘राजग सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने इलाकाई देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Desk Team