राजस्थान कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों के नए क्रम में 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से बुधवार को इसकी सूची जारी की गई। जिन जिलों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं उनमें अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बाड़मेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर व कोटा जिले के ब्लॉक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस में संगठन के स्तर पर अनेक जिलाध्यक्ष सहित बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं। नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल ही में ये नियुक्तियां शीघ्र किए जाने के संकेत दिए थे जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है।
.@INCRajasthan के सभी नवनयुक्त ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपनी इस नयीं ज़िम्मेदारी का पूरे समर्पण से निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। pic.twitter.com/5IeOTjxUDO
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) January 4, 2023
प्रभारी रंधावा ने सूची शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपनी इस नयी जिम्मेदारी का पूरे समर्पण से निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



