कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन को धार देने के लिए लगातार किसान नेताओं की महापंचायतों का दौर जारी है। शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में भाकियू नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया हालांकि इस हमले में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ।
दरअसल राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान में भीड़ ने हमला बोल दिया। यह हमला तब हुआ जब टिकैत एक सभा को संबोधित कर आगे बढ़ रहे थे, इसी बीच ततारपुर चौराहे पर भीड़ ने टिकैत के काफिले पर पथराव शुरू किया। वहीं पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गये।
भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि, राजस्थान में अलवर के तातारपुर चौराहे पर राकेश टिकैत पर हमला हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, हमला करने वाला कुलदीप यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का करीबी है।
वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। हम ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने इसपर कड़ी निंदा व्यक्त की। वहीं जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त टिकैत के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बना वहां से निकाल लिया।


Download Android App
Download iOS App



