बीकानेर : कांग्रेस नेता मेघ सिंह की पिटाई का Video वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

मेघ सिंह गुरुवार को अपने परिवार के साथ मंदिर से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान बीकानेर-नोखा सड़क मार्ग पर हिम्मतसर गांव में बदमाशों ने अपनी कार मेघ सिंह की कार के आगे लगाकर उसे जबरन रुकवा लिया।

राजस्थान के बीकानेर में सरेराह कांग्रेस नेता की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ बदमाश नोखा के देहात कांग्रेस अध्यक्ष मेघ सिंह को बिना रुके लाठियों से पीट रहे हैं। मेघ सिंह की पिटाई के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
जानकारी के अनुसार, नोखा के देहात कांग्रेस अध्यक्ष मेघ सिंह गुरुवार को अपने परिवार के साथ मंदिर से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान बीकानेर-नोखा सड़क मार्ग पर हिम्मतसर गांव में बदमाशों ने अपनी कार मेघ सिंह की कार के आगे लगाकर उसे जबरन रुकवा लिया।


उसके बाद हमलावरों ने मेघ सिंह को जबरन खींचकर कार से बाहर निकाल लिया और उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जमीन पर गिरे सिंह अपने बचाव के लिए हाथ-पैर मारते रहे लेकिन हमलावरों ने उन्हें पीटना तब तक बंद नहीं किया, जबतक बदमाश खुद नहीं थक गए।

तमाशबीन बनी रही भीड़
घटना के वक़्त जब मेघ सिंह पर बदमाश लाठी-डंडों से प्रहार कर रहे थे, तब आस-पास कड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी कांग्रेस नेता को बचाने या बदमाशों को रोकने की जहमत नहीं उठायी है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह घटना के वक़्त खड़े लोग होकर देख रहे हैं।
मेघ सिंह के पैरों में हुए 10 फ्रैक्चर
हमले में बुरी तरह घायल हुए कांग्रेस नेता को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में मेघ सिंह के पैरों में करीब 10 फ्रैक्चर हो गए। मामले पर नोखा के सीओ नेम सिंह ने बताया, ”कुछ लोगों की पहचान की गई है और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 3-4 लोग नामजद हैं। घटना पुरानी आपसी रंजिश की वजह से हुई है।”

Desk Team