बीजेपी का बढ़ा राजस्थान में कुनबा, धन सिंह रावत समेत कई नेताओं ने दामन थामा

Summary :

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है इससे पहले बीजेपी का कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बता दें जयपुर में पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व सांसद धन सिंह रावत समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है इससे पहले बीजेपी का कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बता दें जयपुर में पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व सांसद धन सिंह रावत समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।उनके अलावा फुलेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे डी.डी.कुमावत, पूर्व विधायक गीता वर्मा ने भी बीजेपी का दामन थामा है। 
भारतीय जनता पार्टी में बगावत कर दी थी
आपको बता दें धन सिंह रावत ने साल 2018 में टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी में बगावत कर दी थी, जिसको लेकर उन्हें 6 साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। पार्टी से लेकिन एक बार फिर से धन सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी  ज्वाइन कर ली है। बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी नीतियों एवं बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज तमाम अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरकारी अधिकारियों ने आज जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई.”
चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया 
दरअसल, इससे पहले भी कांग्रेस के सुभाष महरिया समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। 

Desk Team