भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वसुंधरा राजे के पिछले शासन में मंत्री रहे डॉ. दिगम्बर सिंह ने आज करीब सवा दस बजे एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वह कुछ समय से बीमार थे तथा दीपावली पर तबियत बिगड़ने से उन्हें भरतपुर से जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भरतपुर निवासी डा़ सिंह ने झुंझुनूं जिले की सुरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संतोष अहलावत के सांसद बनने से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ था लेकिन वह कांग्रेस के श्रवण कुमार से चुनाव हार गये थे।
इससे पहले वह भरतपुर जिले के कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विश्वेन्द सिंह से चुनाव हार गये थे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया था।


Download Android App
Download iOS App



