पाकिस्तानी बलों ने पुंछ में गांवों और चौकियों पर की गोलीबारी

Summary :

NULL

पड़ोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही बीती रात एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गांवों और चौकियों पर गोलीबारी की ।

पुलिस ने बताया कि सीमा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी का जवाब दिया। आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शेर शक्ति और मेंधार इलाके में रात पौने नौ बजे गोलीबारी की, लेकिन किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि 18 अक्तूबर को जिले में पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में दो साल के एक बच्चे सहित आठ नागरिक घायल हो गए थे।

Desk Team