राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

Summary :

राजनीतिक परिस्थितियों पर भाजपा विधायक दल की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान की राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी विकास योजनाओं एवं जन-कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहें। भाजपा दल की बैठक में CM भजनलाल ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए चर्चा भी की। CM भजनलाल ने कहा कि हमें सभी विधायकों का साथ है।

सभी के हित के लिए किए काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार ने सभी वर्ग महिला, बच्चें और किसान सहित सभी वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है। सभी कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरे हो चुके है । कम समय में जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। CM भजनलाल ने कहा कि राज्य के नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM भजनलाल ने राज्य के विकास पर कार्य किया है, इनके नेतृत्व में राजस्थान किर्तिमान हासिल कर रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।