नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की ‘Squid Game Season 3’ की रिलीज डेट, जानें कब होगी स्ट्रीम

Summary :

‘स्क्विड गेम सीजन 3’ की रिलीज डेट घोषित, जानें कब देख सकेंगे

नेटफ्लिक्स की कोरियन थ्रिलर सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ आने के बाद से दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था. अब आखिरकार मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. सीरीज का अगला सीजन इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजारिया ने ‘स्क्विड गेम 3′ की रिलीज डेट अनाउंस की है. उन्होंने बताया कि ली जंग जे स्टारर ये शो 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. बजारिया ने आगे कहा कि 700 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देखने के साथ, हम सिर्फ एक चीज नहीं हो सकते. हमें टीवी सीरीज और फिल्मों से लेकर गेम तक हर चीज का सबसे बेहतरीन वर्जन बनना होगा.’

ह्वांग डोंग-ह्युक ने पहले ही की थी ये अनाउंसमेंट

‘स्क्विड गेम 3’ के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक स्टेटमेंट जारी किया था. इसमें उन्होंने लिखा था- ‘मैं सीजन 2 की तारीख की घोषणा करने और सीजन 3, आखिरी सीजन की खबर शेयर करने के लिए ये लेटर लिखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. गि-हुन और फ्रंट मैन, दो दुनियाओं के बीच भयंकर टकराव सीजन 3 के साथ सीरीज के खत्म होने तक जारी रहेगा, जिसे अगले साल आपके सामने लाया जाएगा.’

नेटफ्लिक्स इंडिया ने शेयर किया पोस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में गेम का एक गार्ड एक प्लेयर की बॉडी खींचता नजर आ रहा है. इस पोस्टर पर लिखा है कि क्या आप फाइनल गेम के लिए तैयार हैं? इसके नीचे सीरीज की रिलीज डेट लिखी है. सीरीज 27 जून से स्ट्रीम होगी.

नेटफ्लिक्स के लिए साल रहेगा बेहद खास

‘स्क्विड गेम 3’ के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक ने काफी पहले एक स्टेटमेंट जारी किया था. इसमें उन्होंने लिखा था- ‘मैं सीजन 2 की तारीख की घोषणा करने और सीजन 3, आखिरी सीजन की खबर शेयर करने के लिए ये लेटर लिखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. गि-हुन और फ्रंट मैन, दो दुनियाओं के बीच भयंकर टकराव सीजन 3 के साथ सीरीज के खत्म होने तक जारी रहेगा, जिसे अगले साल आपके सामने लाया जाएगा.’ बता दें कि ‘स्क्विड गेम 3’ के अलावा नेटफ्लिक्स ने साल 2025 में आने वाले कई बड़े शोज की अनाउंसमेंट की है. इनमें ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ और ‘वेंस्डे’ टॉप लिस्ट में शामिल हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।