राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले बीजेपी ने 11 अगस्त को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की ओर से इस संबंध में बीजेपी के सभी विधायकों को एक पत्र भेजा गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक 11 अगस्त को शाम चार बजे जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में बुलाई गई है।
कटारिया ने बीजेपी के सभी विधायकों लिखे पत्र के अनुसार बीजेपी विधायक दल की बैठक 11 अगस्त को सांयकाल होटल क्राउन प्लाजा, टोंक रोड, सीतापुरा जयपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी विधायको से होटल क्राउन प्लाजा में सांयकाल चार बजे आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया है।
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है और आपसी फूट के कारण विधायकों को टूटने से बचाने के लिए बाड़बंदी की जा रही है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुई उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाज्ञ हैं कि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हुए हैं जो लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



