भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान के विकास में केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इसके विपरीत गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विकास को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जयपुर के दशहरा मैदान में जन आक्रोश यात्रा रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि ‘‘भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 100 देशों को कोरोना वायरस रोधी टीका पहुंचाया और 48 देशों को मुफ्त में यह टीका (वैक्सीन) पहुंचाया है.. ढाई करोड़ टीक मुफ्त पहुंचाया गया है… अब भारत लेना वाला नहीं… भारत देने वाला हो गया है। दुनिया में यह हमारी तस्वीर बन गई है।’’
जब से दिल्ली का इंजन हटा है, तब से राजस्थान का विकास घटा
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘जब चीन लड़खड़ा रहा है… जब अमेरिका ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है, कोरोना वायरस महामारी के बाद जब यूरोप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तब भारत आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।’’ नड्डा ने कहा कि देश पर 100 साल से ज्यादा समय तक राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है और यह बात ध्यान में रखना चाहिए। नड्डा ने डबल इंजन का जिक्र करते हुए कहा कि जब से दिल्ली का इंजन हटा है, तब से राजस्थान का विकास घटा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमने नहीं घटाया.. घटाने वाले गहलोत साहब ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने राजस्थान की चिंता करने के बजाय खुद की और अपनी पार्टी और अपने नेताओं तथा आकाओं की चिंता की।


Download Android App
Download iOS App



