भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची शनिवार को जारी की जिसमें आठ नाम हैं। पार्टी ने वसुंधरा राजे सरकार में खानमंत्री रहे सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को अंतत: टिकट दे दिया है लेकिन सवाई माधोपुर से दिया कुमारी का नाम इस सूची में नहीं है।
वही, पार्टी की इस सूची में छह नये चेहरे हैं। पार्टी ने करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, जमवा रामगढ से महेंद्र मीणा, तिजारा से संदीप दायमा, बानसूर से महेंद्र यादव, थानागाजी से रोहिताश शर्मा, बांदीकुई से रामकिशोर सैनी, सवाई माधोपुर से आशा मीणा व नीवाई से रामसहाय वर्मा को टिकट दिया है।
बता दें कि भाजपा इससे पहले दो सूची में क्रमश: 161 व 31 नाम जारी कर चुकी है। इस तरह से पार्टी ने 200 विधानसभा सीटों में से कुल 170 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App




