राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व स्वास्थय मंत्री सराफ ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट सरकार तोड़कर बीजेपी में शामिल होने का खुला ओफर दे दिया हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए सराफ ने सचिन पायलट के लिए बीजेपी के द्वार हमेशा की तरह खुले हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति सरकार गिराकर बीजेपी में आता हैं हम उसका स्वागत करेंगे। लेकिन सराफ ने स्पष्ट किया कांग्रेस में मची अंदरूनी लड़ाई में पहले भी बीजेपी का कोई हाथ नहीं था, और ना ही अब हैं। कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज हैं, नेता अपना भविष्य देखते हुए इधर -उधर तलाश रहे हैं।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी हैं सराफ
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी हैं सराफ
सराफ पूर्व में भी कई मौके पर कांग्रेस नेता की तारीफ कर चुके हैं, कांग्रेस के अंदर मची सियासी खींचतान के बीच सराफ का बयान बहुत महत्वपूर्ण रखता हैं। लेकिन अच्छे जनाधार के चलते सचिन पायलट को बीजेपी नेता अपने खेमें में लाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस में गहलोत समर्थक विधायक कभी भी सचिन पायलट को सीएम की कुर्सी पर देखना नहीं चाहते हैं। क्योंंकि सचिन पायलट के बगावत के समय गहलोत ने उन्हें नकारा निकम्मा तक कहा था। दरअसल जैसे ही गहलोत की दिल्ली जाने की चर्चा नेे जोर पकड़ा था, उसके बाद से ही गहलोत व सचिन पायलट के समर्थकों में सीएम पद को लेेकर सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गयी थी । राजस्थान में कई खेमें में बटी हुई हैं , इससे पहले वसुंधरा खेमें के बीजेपी विधायक सचिन पायलट को बीजेपी में आने के लिए सबसे बड़ा रोड़ा बन रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



