सचिन पायलट के टोंक से चुनाव लड़ने पर भाजपा ने कहा- ‘भगौड़ा’

Summary :

कांग्रेस ने पायलट को टोंक सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पायलट का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। वह दौसा व अजमेर सीट से सांसद रहे हैं।

जयपुर : भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के टोंक सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘भगौड़ा’ कहा है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी खन्ना ने शुक्रवार को कहा,’जो अपना घर छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं लोग उन्हें भगौड़ा कहते हैं। अब राजस्थान की जनता सचिन पायलट को भगौड़ा कहेगी।’

sachin pilot

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पायलट को टोंक सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पायलट का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। वह दौसा व अजमेर सीट से सांसद रहे हैं। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अच्छा होता अगर पायलट अपने पद व कद का ध्यान रखते हुए सीट का चुनाव करते। उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना चाहिए था। खन्ना के अनुसार टोंक से चुनाव लड़ने का फैसला पायलट के दिमाग में डर को दिखाता है।

 

सरदारपुरा से अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट लड़ेंगे चुनाव

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि टोंक सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए लड़ाई चल रही है वहीं भाजपा का कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगा हुआ है।

bjp

इस बीच पूर्व मंत्री व कई बार विधायक रहे रामकिशोर सैनी तथा अशोक सिंह धाभाई ने अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी।

Desk Team