भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. महेन्द्रा ने आज मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की जिसमें 61सदस्य बनाये गये है।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने बताया कि कार्यसमिति सदस्यों की सूची संगठनात्मक रूप से घोषित 41 जिलों एवं सभी वर्गों का समावेश करते हुए तैयार की गई है।
कार्यसमिति में राजस्थान से अनुसूचित जाति वर्ग के भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी अगले दो दिनों में घोषित कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



